Posts

Showing posts with the label Rajasthan

NK's Post

एमपी इलेक्शन: सर्वे की कोख से निकली लिस्ट

Image
  Kamal Nath is going out of way to prove he is not anti-Hindu MP Assembly Election Update: 14 October 2023 NK SINGH कमलनाथ के प्लान के मुताबिक काँग्रेस की लिस्ट इस दफा सर्वे-नाथ ने बनाई है। प्रदेश के नेताओं में आम तौर पर सहमति थी कि लिस्ट इस बार सर्वे के आधार पर बनेगी। पर क्या यह महज संयोग है कि यह लिस्ट राहुल गांधी के गेम-प्लान के मुताबिक भी है? वे अपनी पार्टी के क्षत्रपों के कार्टेल को ध्वस्त करना चाहते हैं, जो 10-15 एमएलए के बूते पर प्रदेश की पॉलिटिक्स चलाते हैं। सर्वे की कोख से निकली लिस्ट कमोबेश जीत की संभावना के आधार पर बनी है। एनपी प्रजापति जैसे अपवादों को छोड़कर कोई सप्राइज़ नहीं। बीजेपी की लिस्ट देखते हुए, काँग्रेस इस बार फूँक-फूक कर कदम रख रही थी। भाजपा उम्मीदवारों की पांचों लिस्ट 2018 के मुकाबले काफी बेहतर थी। नाम दिल्ली ने तय किए, प्रदेश के किसी भी नेता के प्रभाव से परे। चयन का आधार गुटबाजी नहीं, जीत की संभावना रही। इसलिए, दोनों तरफ के उम्मीदवारों का लाइन-अप देखकर लगता है, मुकाबला कांटे है। टिकट न मिलने से निराश नेताओं की बगावत का दौर शुरू हो गया है। यह हर चुनाव में होता...

Meeting CMs in their bedrooms and washrooms!

Image
NK SINGH In my long career as a journalist I have met nearly two dozen chief ministers in various states of the country. But there was no one like Bhairon Singh Shekawat, the former chief minister of Rajasthan. My first meeting with Shekhawat, who later on became the vice president of India, will remain etched in my memory forever. It was early 90s. I had landed in Jaipur in connection with a story about the BJP-ruled states in the country. I sought an appointment with the chief minister. I was asked to come at 8.30 to his official residence for the interview and also join him for breakfast. On the appointed day and time I was outside the CM House in Jaipur’s Civil Lines locality. I was a little apprehensive as my taxi entered its gates.  In my experience, security personnel did not like a vehicle with commercial number plate. But the couple of lazy-looking policemen simply waved the car as I told them that I had an appointment with the CM. This was the fir...

बेडरूम और बाथरूम में मुख्यमंत्रियों से मुलाक़ात

Image
Meeting CMs in their bedroom and washrooms NK SINGH एनके सिंह यह किस्सा भैरों बाबा के बारे में है. मतलब अपने भैरों सिंह शेखावत, जो अरसे तक राजस्थान के मुख्य मंत्री रहे और बाद में भारत के उपराष्ट्रपति बने. भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक.  उनके जैसे राजनेता बिरले होते हैं.  वे भले भाजपा के नेता थे, पर उनके दोस्त अपनी पार्टी में कम और दूसरी पार्टियों में ज्यादा थे. यारबाज आदमी थे. आम लोगों के लिए सर्व सुलभ. लोगों से उनका जीवंत संपर्क किसी भी जमीनी नेता के लिए रश्क का विषय हो सकता है. अख़बारनवीसी की अपनी लम्बी पारी के दौरान मैं विभिन्न राज्य के दर्ज़नों मुख्य मंत्रियों से मिल चुका हूँ. पर भैरों बाबा जैसा दूसरा कोई नहीं मिला, कभी भी. उनसे पहली मुलाक़ात हमेशा याद रहेगी.  मैं इंडिया टुडे में काम करता था और ९० के दशक की शुरुआत में भाजपा राज्यों के काम-काज को नजदीक से देखने के लिए ऐसे सारे राज्यों का दौरा कर रहा था. पहले पड़ाव में जयपुर पहुंचा और फ़ोन पर मुख्य मंत्री से मुलाक़ात का समय लिया. मेरे पास सुबह साढ़े आठ बजे सीएम हाउस पहुँचने का मैसेज आया और साथ ...

जब एक जनरल चुनाव लड़ता है

Image
When a General fights an election NK SINGH छपे हुए प्रोग्राम के मुताबिक़ सुबह ७ बजकर ५५ मिनट पर चित्तौरगढ़ से भाजपा उम्मीदवार जसवंत सिंह का क़ाफ़िला चुनाव प्रचार के लिए रवाना होनेवाला था। और ठीक 7.55 बजे अपने सुपरिचित सफारी सूट में उम्मीदवार महोदय उस दिन का चुनाव अभियान शुरू करने के लिए चित्तौर के सरकारी सर्किट हाउस में अपने कमरे से बाहर आए। बरामदे में उस वक़्त ह म केवल पांच लोग  थे। मैं था, एक फोटोग्राफर थे, जसवंत सिंह की गाड़ी के ड्राइवर थे और चुनाव इंतज़ाम में लगे भाजपा के दो कार्यकर्ता थे। सिंह ने पूछा , " और लोग कहां हैं?” " वे आ रहे हैं ," कार्यकर्ता चिंतित नज़र आ रहे थे। " लेकिन ह में 7.55 पर निकलना था। कोई बात नहीं, हमें निकलना चाहिए। " उम्मीदवार ने कहा। जसवंत सिंह ने एक चौथाई सदी से भी पहले फ़ौज की नौकरी  छोड़ दी थी.  लेकिन फ़ौज ने उन्हें कभी नहीं छोड़ा। वह अपनी राजनीतिक लड़ाइयाँ फ़ौजी तरीक़ों से लड़ते थे। हताश पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की। "हम गांवों के रास्ते ठीक से नहीं जानते है...

Political battle by military man

Image
NK SINGH The days’s programme for Jaswant Singh, the BJP candidate from Chhittorgarh, Rajasthan, began with a numeric '0755 hours'. At the appointed hour Singh, dressed in trademark safari suit, came out of his room at Chittor’s government circuit house to start the days’s election campaign. In the veranda only five of us were there. Me, a photographer, a driver and two party workers. “Where are others”, asked Singh. “They are on their way,” mumbled the embarrassed workers. “But we were supposed to start at 7.55. Let us go,” said the candidate. Jaswant Singh, who would later become India’s Defence, Foreign and Finance Minister, had left Army a quarter century ago. But the Army never left him.  He used to fight his political battles with military precision. The desperate workers tried to plead with him.  “We don’t know the way to the villages. The contact man for those villages will be coming shortly. Let us wait for them.” Jaswant Singh ...

जब राणी सती मंदिर से चुनरी ही गायब हो गयी थी

Image
Jhunjhunu's Rani Sati temple lands in controversy NK SINGH आखिर महिला संगठनों के विरोध से जो काम नहीं हो पाया उसे अदालत के एक आदेश ने अंजाम दिया। अदालत ने और जरूरत से ज्यादा मुस्तैद प्रशासन ने। देखने को झुंझुनूं के राणी सती मंदिर के चौथे शताब्दी वर्ष का आयोजन बेखटके हुआ। पिछले पखवाड़े मंदिर में विशाल यज्ञ मंडप भी बना। उसमें वाराणसी से आए50 ब्राह्मणों ने नौ दिन तक शास्त्रोक्त पद्धति से महाचंडी यज्ञ भी किया। प्रांगण में बने 350 कमरे दूर-दूर से आए दर्शनार्थियों से खचाखच भरे थे। लोगों का आना-जाना वैसे ही चलता रहा। स्कूली ट्रिप पर ‘मास्साब‘ के साथ आए बच्चे, मनौती पूरी होने पर बच्चे का मुंडन कराने आए मां-बाप, और दूल्हे की धोती के छोर से बंधी नवविवाहित दुल्हन। फिर भी आयोजन फीका रहा। वजह थी राजस्थान हाइकोर्ट का 27 नवंबर का आदेष जिसके तहत अदालत ने मंदिर के प्रबंधकारिणी ट्रस्ट को इस अवसर पर मंदिर में नया स्वर्णकलश  स्थापित करने, चुनरी समारोह करने या ऐसी किसी भी गतिविधि पर पाबंदी लगा दी थी, जिससे सती महिमामंडित होती हो। इस आदेश के बाद मंदिर के बाहर बनी दुकानों से चुनरी ही गायब ...

Balti Baba dips into politics

Image
NK SINGH Politicians will consult any astrologer or tantrik, even one who claims to deduce the past and predict the future from a plastic bucket full of milk. That's the modus operandi of Balti (bucket) Baba, who has suddenly emerged as a colourful sidelight in Rajasthan politics.  The 40-year-old semi-literate man with a Bihari accent, unkempt hair and dirty clothes boasts: "There is not a single politician in India who has not consulted me." Rajasthan Chief Minister Bhairon Singh Shekhawat met Balti Baba before the recent assembly elections. Says the Baba: "The string of rudraksh brought by him was short by seven rudrakshs and I had told him he will be short by seven MLAs." Although Shekhawat denies visiting the Baba regularly, he has reportedly been advised on the timing of his oath-taking ceremony and even the number of ministers he should appoint to his cabinet. Furthermore, Shekhawat had reportedly asked the Baba for advice when the BJ...

नहीं छूटेगी राम नाम की टेक

Image
भाजपा हिंदुत्व का अभियान जारी रखेगी लेकिन अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़े वर्गाें की भागीदारी भी बढ़ाएगी युवराज घिमिरे के साथ दिलीप अवस्थी लखनऊ में और नरेंद्र कुमार सिंह भोपाल तथा जयपुर में वे जैसे थे वैसे ही रहेंगे, बल्कि पुराने तेवर की धार अब और पैनी करेंगे। भाजपा में चुनावी पराजय की समीक्षा से कम-से-कम यही संकेत मिलता है। पार्टी ने तय कर लिया है कि राम जन्मभूमि मुद्दे को केंद्र में रखकर वह अपना हिंदुत्व का अभियान चलाती रहेगी। हां, इस नीति में जरा-सा बदलाव यह होगा कि पार्टी अपने अभियान में अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़े वर्ग की सहभागीता को और व्यापक करने की कोशिश करेगी। और संघ परिवार के संदर्भ में इस फैसले का मतलब है कि उग्रपंथियों का कब्जा बरकरार है और बाहर से समर्थन दे रहे साधु-संत तथा विश्व हिंदू परिषद आगे की दिशा तय करते रहेंगे। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर मुख्यालय ने निजी तौर पर उत्तर में भाजपा की हार के लिए ‘‘दोषपूर्ण चुनाव प्रणाली और पहले हिंदुओं तथा फिर दलितों को समाप्त करने की मंषा से मुसलमान कठमुल्लों द्वारा दलितों को अपनी तरफ, आकर्षित करने में मिली...