Posts

Showing posts with the label Boy Orderly

NK's Post

एमपी इलेक्शन: सर्वे की कोख से निकली लिस्ट

Image
  Kamal Nath is going out of way to prove he is not anti-Hindu MP Assembly Election Update: 14 October 2023 NK SINGH कमलनाथ के प्लान के मुताबिक काँग्रेस की लिस्ट इस दफा सर्वे-नाथ ने बनाई है। प्रदेश के नेताओं में आम तौर पर सहमति थी कि लिस्ट इस बार सर्वे के आधार पर बनेगी। पर क्या यह महज संयोग है कि यह लिस्ट राहुल गांधी के गेम-प्लान के मुताबिक भी है? वे अपनी पार्टी के क्षत्रपों के कार्टेल को ध्वस्त करना चाहते हैं, जो 10-15 एमएलए के बूते पर प्रदेश की पॉलिटिक्स चलाते हैं। सर्वे की कोख से निकली लिस्ट कमोबेश जीत की संभावना के आधार पर बनी है। एनपी प्रजापति जैसे अपवादों को छोड़कर कोई सप्राइज़ नहीं। बीजेपी की लिस्ट देखते हुए, काँग्रेस इस बार फूँक-फूक कर कदम रख रही थी। भाजपा उम्मीदवारों की पांचों लिस्ट 2018 के मुकाबले काफी बेहतर थी। नाम दिल्ली ने तय किए, प्रदेश के किसी भी नेता के प्रभाव से परे। चयन का आधार गुटबाजी नहीं, जीत की संभावना रही। इसलिए, दोनों तरफ के उम्मीदवारों का लाइन-अप देखकर लगता है, मुकाबला कांटे है। टिकट न मिलने से निराश नेताओं की बगावत का दौर शुरू हो गया है। यह हर चुनाव में होता...

एमपी पुलिस के बाल कांस्टेबल

Image
पुलिसवालों के बेसहारा परिवारों को सहारा देने की मध्य प्रदेश की अनूठी योजना नरेंद्र कुमार सिंह भोपाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कार्यालय में तैनात युगल प्रसाद गौतम आंगतुक को जिस प्रकार सलामी ठोकता है, उससे वह हर तरह से पुलिसवाला ही लगता है। पर एक फर्क है। कलफ लगी वर्दी, सिर पर टोपी और कमर में बेल्ट बांधे इस कांस्टेबल की उम्र महज 11 साल है। और वह इस नौकरी में नया नहीं है। भोपाल के शारदा शिशु मंदिर में छठी कक्षा का छात्र युगल सात साल की उम्र से ही पुलिस में है। वह सप्ताह में तीन दिन स्कूल जाने से पहले एसपी कार्यालय में फाइल ढोने और पानी लाने की अपनी ड्यूटी पर जाता है। वह 934 दूसरे बच्चों की तरह मध्य प्रदेश  पुलिस में बाल कांस्टेबल है। राज्य की एक योजना के तहत उन पुलिसवालों के बेटों या पुरूष रिश्तेदारों को नौकरी दी गई है जो या तो मर गए या बीमारी के चलते काम नहीं कर सकते (अभी तक यह योजना 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए ही है)। पिता के देहांत के बाद मिली इस नौकरी से युगल को प्रतिमाह 1,200 रू. मिलते हैं, जो सामान्य वेतन का आधा है। पर इसी से वह अपनी मां, दो बहनों और एक भाई का भरण...