Posts

Showing posts with the label Manipal Heart Foundation

NK's Post

एमपी इलेक्शन: सर्वे की कोख से निकली लिस्ट

Image
  Kamal Nath is going out of way to prove he is not anti-Hindu MP Assembly Election Update: 14 October 2023 NK SINGH कमलनाथ के प्लान के मुताबिक काँग्रेस की लिस्ट इस दफा सर्वे-नाथ ने बनाई है। प्रदेश के नेताओं में आम तौर पर सहमति थी कि लिस्ट इस बार सर्वे के आधार पर बनेगी। पर क्या यह महज संयोग है कि यह लिस्ट राहुल गांधी के गेम-प्लान के मुताबिक भी है? वे अपनी पार्टी के क्षत्रपों के कार्टेल को ध्वस्त करना चाहते हैं, जो 10-15 एमएलए के बूते पर प्रदेश की पॉलिटिक्स चलाते हैं। सर्वे की कोख से निकली लिस्ट कमोबेश जीत की संभावना के आधार पर बनी है। एनपी प्रजापति जैसे अपवादों को छोड़कर कोई सप्राइज़ नहीं। बीजेपी की लिस्ट देखते हुए, काँग्रेस इस बार फूँक-फूक कर कदम रख रही थी। भाजपा उम्मीदवारों की पांचों लिस्ट 2018 के मुकाबले काफी बेहतर थी। नाम दिल्ली ने तय किए, प्रदेश के किसी भी नेता के प्रभाव से परे। चयन का आधार गुटबाजी नहीं, जीत की संभावना रही। इसलिए, दोनों तरफ के उम्मीदवारों का लाइन-अप देखकर लगता है, मुकाबला कांटे है। टिकट न मिलने से निराश नेताओं की बगावत का दौर शुरू हो गया है। यह हर चुनाव में होता...

पलक मुछाल: नन्ही जीवनदाता

Image
Palak Muchhal एक छोटी-सी लड़की अपने गायन से पैसे जुटाकर हृदयरोगी गरीब बच्चों का जीवन बचाने के भगीरथ कार्य में जुटी हुई है NK SINGH पलक सुंदर है। आठ साल की इस बच्ची के घुंघराले बाल इतने लुभावने हैं कि आप उसे सहलाने का लोभ संवरण नहीं कर सकते। चमकीली आंखें और मधुर मुस्कान इस लड़की की निष्छल सुंदरता में जैसे चार चांद लगा देती हैं। लेकिन वह सिर्फ सुंदर ही नहीं है, उसके गले में मधुर सुरों का भी वास है। पलक कल्याणजी आनंदजी लिटिल स्टार ग्रुप की सदस्य है। वह अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को घंटों मंत्रमुग्ध रख सकती है। लेकिन पलक मुछाल दूसरे नन्हें कलाकारों जैसी नहीं है। उसके जीवन का एक पावन लक्ष्य है। और यह लक्ष्य, जो हाल में ही उसके ध्यान में आया, उन गरीब बच्चों की सहायता करने का है, जो दिल की बीमारी से लाचार हैं। पिछले कुछ महीनों में इंदौर की यह नन्हीं परी चैरिटी शो आयोजित करके उससे होने वाली आय से दिल के मरीज करीब आधा दर्जन बच्चों के आॅपरेशन के लिए पैसे जुटा चुकी है। इस नेक लड़की की ख्याति इंदौर और आसपास के कस्बों और गांवों की झुग्गी बस्तियों में इस कदर फैल चुकी है कि वहा...