Posts

Showing posts with the label jokes on Laloo Yadav

NK's Post

एमपी इलेक्शन: सर्वे की कोख से निकली लिस्ट

Image
  Kamal Nath is going out of way to prove he is not anti-Hindu MP Assembly Election Update: 14 October 2023 NK SINGH कमलनाथ के प्लान के मुताबिक काँग्रेस की लिस्ट इस दफा सर्वे-नाथ ने बनाई है। प्रदेश के नेताओं में आम तौर पर सहमति थी कि लिस्ट इस बार सर्वे के आधार पर बनेगी। पर क्या यह महज संयोग है कि यह लिस्ट राहुल गांधी के गेम-प्लान के मुताबिक भी है? वे अपनी पार्टी के क्षत्रपों के कार्टेल को ध्वस्त करना चाहते हैं, जो 10-15 एमएलए के बूते पर प्रदेश की पॉलिटिक्स चलाते हैं। सर्वे की कोख से निकली लिस्ट कमोबेश जीत की संभावना के आधार पर बनी है। एनपी प्रजापति जैसे अपवादों को छोड़कर कोई सप्राइज़ नहीं। बीजेपी की लिस्ट देखते हुए, काँग्रेस इस बार फूँक-फूक कर कदम रख रही थी। भाजपा उम्मीदवारों की पांचों लिस्ट 2018 के मुकाबले काफी बेहतर थी। नाम दिल्ली ने तय किए, प्रदेश के किसी भी नेता के प्रभाव से परे। चयन का आधार गुटबाजी नहीं, जीत की संभावना रही। इसलिए, दोनों तरफ के उम्मीदवारों का लाइन-अप देखकर लगता है, मुकाबला कांटे है। टिकट न मिलने से निराश नेताओं की बगावत का दौर शुरू हो गया है। यह हर चुनाव में होता...

लालू हमें याद दिलाते हैं लबरा, विकटा और नकटा की

Image
Why Laloo Yadav is popular in Bihar नरेन्द्र कुमार सिंह  बिहार के गांवों में ‘ छोटी ‘ जाति के गरीब-गुरबों में मनोरंजन के दो सबसे लोकप्रिय साधन हैं . एक है बिदेसिया जो गीत-संगीत और नाच-गाने से भरपूर नौटंकी का एक फार्म है. दूसरा है लौंडा नाच , जिसमें बाईजी की जगह लड़कियों की वेष-भूषा में - कमसिन लड़के पेट्रोमेक्स की रोशनी में नाचते हैं। पर वह बिदेसिया हो या लौंडा नाच , एक चरित्र उसमें अनिवार्यतः रहता है - लबरा , विकटा या नकटा। नकटे की भले ही नाक कटी हो , चेहरा आड़ा-टेढ़ा हो , पर बड़ों-बड़ों पर अपना मसखरापन आजमाने से वह बाज नहीं आता। जब विकटा स्वगत शैली में क्रूर , कंजूस जमींदार पर अपने व्यंग्यबाण छोड़ता है तो उसकी बोली न केवल लोगों को गुदगुदाती है बल्कि कही अंदर गहराई तक छू भी जाती है। पारदर्शी धूर्तता से भरपूर लबरा बुरी ताकतों से लड़ता है और हीरो की अनुपस्थिति में बीच-बीच में नाचकर भी लोगों का मनोरंजन करता है। भारतीय राजनीतिक रंगमंच पर एक हीरो की लगातार चल रही अनुपस्थिति का लालू यादव भरपूर फायदा उठा रहे हैं। वे अपना और अपनी विकटा शैली का महत्व अच्छी तरह पहचा...