Posts

Showing posts with the label Chhattisgarh

NK's Post

एमपी इलेक्शन: सर्वे की कोख से निकली लिस्ट

Image
  Kamal Nath is going out of way to prove he is not anti-Hindu MP Assembly Election Update: 14 October 2023 NK SINGH कमलनाथ के प्लान के मुताबिक काँग्रेस की लिस्ट इस दफा सर्वे-नाथ ने बनाई है। प्रदेश के नेताओं में आम तौर पर सहमति थी कि लिस्ट इस बार सर्वे के आधार पर बनेगी। पर क्या यह महज संयोग है कि यह लिस्ट राहुल गांधी के गेम-प्लान के मुताबिक भी है? वे अपनी पार्टी के क्षत्रपों के कार्टेल को ध्वस्त करना चाहते हैं, जो 10-15 एमएलए के बूते पर प्रदेश की पॉलिटिक्स चलाते हैं। सर्वे की कोख से निकली लिस्ट कमोबेश जीत की संभावना के आधार पर बनी है। एनपी प्रजापति जैसे अपवादों को छोड़कर कोई सप्राइज़ नहीं। बीजेपी की लिस्ट देखते हुए, काँग्रेस इस बार फूँक-फूक कर कदम रख रही थी। भाजपा उम्मीदवारों की पांचों लिस्ट 2018 के मुकाबले काफी बेहतर थी। नाम दिल्ली ने तय किए, प्रदेश के किसी भी नेता के प्रभाव से परे। चयन का आधार गुटबाजी नहीं, जीत की संभावना रही। इसलिए, दोनों तरफ के उम्मीदवारों का लाइन-अप देखकर लगता है, मुकाबला कांटे है। टिकट न मिलने से निराश नेताओं की बगावत का दौर शुरू हो गया है। यह हर चुनाव में होता...

ऐसे थे मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री रामहित गुप्त

Image
Ramhit Gupta (1932-2013) Former Finance Minister of Madhya Pradesh Ramhit Gupta NK SINGH   भाजपा नेता गुप्त  मध्य प्रदेश  की जनता  सरकार  (१९७७ - 80) में वित्त मंत्री थे. घर में चोरी हुई। वे सरकारी जहाज लेकर सतना चले गए। बवाल मच गया क्योंकि उन्होंने निजी यात्रा के लिए सरकारी जहाज का इस्तेमाल किया था। क्या जमाना था और क्या लोग थे! उनके साहूकार पिता रामप्रताप गुप्त व्यावहारिक आदमी थे। बेटे के मंत्री बनने का उनपर कोई असर नहीं पड़ा। वित्त मंत्री के रूप में रामहित गुप्त के शपथ ग्रहण ठीक बाद ही , एक सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर ने उनसे २५ रूपये बतौर नजराना वसूल लिए. बेचारे को बाद में पता चला कि उसने अपने विभाग के मंत्री के बाप को ही मूड दिया है। दौड़ा-दौड़ा क्षमा मांगते हुए रूपये वापस करने आया. रामप्रताप गुप्त ने हाथ जोड़ दिए , " हमार लड़िका तो आज मिनिस्टर है , पर हमखा तो तुमसे रोज़े काम पडेखा."   पढ़िए रविवार के १२ फरवरी १९७८ के   अंक में छपी में मेरी रपट: वित्त मंत्री की वित्त चोरी मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री रामहित गुप्त की इस बात के लिए काफी खिंचाई...

MP Govt to withdraw 5 lakh court cases of petty crimes

Image
NK SINGH Published in India Today 15 December 1992 The Madhya Pradesh Government believes in the adage of better late than never. Last fortnight, it decided to grant an amnesty over cases of petty crimes pending in courts till 1987, with the exception of those concerning habitual offenders. It means that 18,000 alleged small-time criminals will leave the courtrooms beaming. And the state Government's accountants will be delighted at saving about Rs.1 crore every year, the approximate cost of holding trials. For people like Babulal, a handcart pusher, the directive is a godsend. In 1980 he was charged with "obstructing traffic" by the Morena police. His offence: parking his handcart on the road-side. Maximum penalty: Rs.50. Babulal has spent the last 12 years and a good deal of money in and out of various courtrooms. Ajay Upadhyay, 23, a contractor was arrested in 1987. He was charged with smashing a bus windscreen during the anti-reservation agitation, for which the m...

कानूनी राहत : मध्य प्रदेश सरकार ने छोटे आपराधिक मामले वापस लिए

Image
Babulal Gaur with Narendra Modi, Pic credit - PTI MP Govt withdraws petty criminal cases from courts NK SINGH Published in India Today (Hindi) 15 December 1992 मुरैना के ठेला चालक बाबूलाल पिछले पखवाड़ें खुशी   से नाच उठे क्योंकि उनके खिलाफ 12 साल से चल रहा मुकदमा वापस ले लिया गया था। पुलिस ने 1980 में उनके खिलाफ सड़क के किनारे ठेला खड़ा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। अदालत के चक्कर काट-काटकर वे खासा समय और पैसा बरबाद कर चुके थे। पिछले पखवाड़े अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमा वापस ले लिया है। बाइस वर्षीय अजय उपाध्याय ठेकेदार हैं। 1987 में जब वे स्कूली छात्र थे तो आरक्षण विरोधी आंदोलन में कूद पड़े। पुलिस ने उन्हें बस के शीशे   तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया । इस पर अधिकतम दंड दो साल का कारावास था। वे भी छह साल तक चक्कर काटते रहे। पिछले पखवाड़े अदालत ने उन्हें सूचित किया कि सरकार ने उन्हें माफी दे दी तो उन्होंने कहा , ‘‘ मेरी छाती से भारी बोझ उतर गया।‘‘ बाबूलाल और उपाध्याय उन 18,000 लोगों में हैं , जिन्हें उस विशेष योजना का लाभ मिला है , जिस...

When LK Advani kicked out Kushabhau Thakre from Madhya Pradesh on charge of groupism

Image
Kushabhau Thakre NK SINGH Published in India Today, 15 August 1993 The decision by L.K. Advani to "kick start" party politics in Madhya Pradesh has begun with taking away General Secretary Kushabhau Thakre's charge of the state. It has created a storm amongst the rank and file who viewed Thakre as a father figure. Thakre's charge being handed over to Sunder Singh Bhandari has also upset Vijaya Raje Scindia , former chief minister Sunderlal Patwa and party manager Kailash Sarang as they are all part of Thakre's inner circle. Thakre has presided over the party's affairs for more than 40 years. He was an RSS full-timer, 'loaned' to the BJP for building up the organisation. The organisational elections two months ago demonstrated his power. But it was the party's dissidents who triumphed when Advani decided to get rid of Thakre in Madhya Pradesh. For a long time, dissidents had been complaining about Thakre's role as protector only to his...

Disclosure during the last supper

Image
NK SINGH In the afternoon of 28 September 1991, the then BJP Chief Minister of MP, Sunderlal Patwa, called a press conference at Vallabh Bhavan, the seat of power at Bhopal, to announce the sensational murder of Radical Left labour leader Shankar Guha Niyogi.  Niyogi was sleeping at his union office that also doubled as his residence at Bhilai, now in Chhattisgarh, when assassins pumped bullets in him through an open window of the ground floor bedroom. The sensational killing of the towering Marxist leader, renowned for his widespread influence and reformist ideas, sent shockwaves throughout the State.  At the time of his murder Niyogi was leading a nine-month old strike in many industrial units of Bhilai for proper implementation of the labour laws. The prolonged agitation brought the Leftwing leader in sharp conflict with the industrialists who suffered losses amounting to billions of rupee.  The Rightwing Government of the day sided with the ...

नियोगी हत्याकांड: कैसे पूंजीपतियों ने एक क्रांतिकारी को मरवाया

Image
Shankar Guha Niyogi: The Last Supper NK SINGH नियोगी-हत्याकांड मेरे कैरियर की उन चुनिन्दा घटनाओं में से है जब एक खबरनवीस खुद खबर बन जाता है. सितम्बर के आखिरी हफ्ते में मैं एक स्टोरी के सिलसिले में बस्तर गया था. मेरे साथ फोटो पत्रकार प्रशांत पंजियार भी थे. लौटते में हम भिलाई गए जहाँ शंकर गुहा नियोगी के आन्दोलन की वजह से नौ महीने से कई बड़े कारखाने बंद थे.  दिन में नियोगी से मुलाक़ात के बाद उस दिन हम रायपुर के पास पिकेडली होटल में रुक गए. अगले दिन प्रशांत को दिल्ली का जहाज पकड़ना था और मुझे भोपाल की ट्रेन. नियोगी उन लोगों में थे जिनसे काम के सिलसिले मुलाकातें कब मित्रता में बदल गयी पता ही नहीं चला. उनसे मेरी पहली मुलाकात 1977 में रायपुर जेल में हुई थी। 18   महीने देश को रौंदने के बाद इमरजेंसी उठाई जा चुकी थी। आजादी की हवा में लोग सांस लेना सीख रहे थे। ‘नक्सलवादी’ नियोगी के बारे में छत्तीसगढ़ के अखबारों में लगातार सनसनीखेज और अतिरंजित खबरें छप रही थी। एक जगह छपा कि नियोगी की एक हुंकार पर दल्ली-राजहरा के दस-दस हजार मजदूर हथियार लेकर एक मिनट में सड़क पर आ ...

ओल्ड मांक की बोतल और आधी रात की मुलाक़ात

Image
A bottle of Old Monk and the midnight tryst NK SINGH जब भी मैं आरएसएस के बारे में सोचता हूँ तो भाजपा के भूतपूर्व अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की छवि आंखों के सामने आ जाती है.  सभ्रांत किसान जैसे दिखने वाले ठाकरे अपनी तपस्वी जैसी जीवन शैली के लिए जाने जाते थे. संघ के ज्यादातर प्रचारकों की तरह ठाकरे भी आजीवन कुंवारे रहे. अस्सी के दशक की शुरुआत में जब मेरी उनसे पहली मुलाक़ात हुई तो वे पुराने भोपाल के सोमवारा इलाके में पार्टी ऑफिस के नीचे एक कमरे में रहते थे.  कमरे के एक कोने में एक तख़्त पर उनका बिस्तर था , एक मेज थी और आगंतुकों के लिए चंद कुर्सियां. एक घड़ा भी था, जिससे निकालकर आप पानी पी सकते थे.  वह छोटा कमरा उनका शयन कक्ष था, ड्राइंग रूम था, अध्ययन कक्ष था, डाइनिंग रूम था और गेस्ट रूम था. कभी-कभार जब वे लंच पर मुझे आमंत्रित करते तो बगल के हिस्से में रहने वाले कार्यालय मंत्री कैलाश सारंग के घर से थाली आ जाती थी.  पहले तो सीलिंग फैन भी नहीं था. एक ही टेबल फैन था जिसे सारंगजी का परिवार इस्तेमाल करता था और कभी कोई आगंतुक आ जाये तो उसकी हवा ठा...

एक सीएम का चुनाव अभियान और हेलीकाप्टर में चलती नोटों की गड्डियां

Image
Chhattisgarh, 1 Dec 18 Travelling with a CM and his cash in the time of election NK SINGH

Travelling with a CM and his cash in election time

Image
NK Singh   Pandit Shyama Charan Shukla was tall. And not only physically. He was chief minister of Madhya Pradesh thrice. He cared for the state and was passionate about irrigation schemes, which he knew better than any engineer. Apart from Shivraj Singh Chouhan, he was the only chief minister of MP who would talk constantly about its development. His father was MP’s first chief minister, Ravi Shankar Shukla, and younger brother VC Shukla was a star of Indira Gandhi’s cabinet. He was also one of the most transparent politicians I have met. We got on well, may be due to some of my reporting that did not put Arjun Singh, another politician from MP and his bête noir, in favourable light. Ahead of the 1990 assembly election I landed in Raipur for covering the poll campaign for the magazine I worked for then, India Today. I talked to Shukla and he graciously agreed to take me with him in the chopper that the Congress party had hired for him as one of its key campaigners...