Posts

Showing posts with the label MP Congress

NK's Post

एमपी इलेक्शन: सर्वे की कोख से निकली लिस्ट

Image
  Kamal Nath is going out of way to prove he is not anti-Hindu MP Assembly Election Update: 14 October 2023 NK SINGH कमलनाथ के प्लान के मुताबिक काँग्रेस की लिस्ट इस दफा सर्वे-नाथ ने बनाई है। प्रदेश के नेताओं में आम तौर पर सहमति थी कि लिस्ट इस बार सर्वे के आधार पर बनेगी। पर क्या यह महज संयोग है कि यह लिस्ट राहुल गांधी के गेम-प्लान के मुताबिक भी है? वे अपनी पार्टी के क्षत्रपों के कार्टेल को ध्वस्त करना चाहते हैं, जो 10-15 एमएलए के बूते पर प्रदेश की पॉलिटिक्स चलाते हैं। सर्वे की कोख से निकली लिस्ट कमोबेश जीत की संभावना के आधार पर बनी है। एनपी प्रजापति जैसे अपवादों को छोड़कर कोई सप्राइज़ नहीं। बीजेपी की लिस्ट देखते हुए, काँग्रेस इस बार फूँक-फूक कर कदम रख रही थी। भाजपा उम्मीदवारों की पांचों लिस्ट 2018 के मुकाबले काफी बेहतर थी। नाम दिल्ली ने तय किए, प्रदेश के किसी भी नेता के प्रभाव से परे। चयन का आधार गुटबाजी नहीं, जीत की संभावना रही। इसलिए, दोनों तरफ के उम्मीदवारों का लाइन-अप देखकर लगता है, मुकाबला कांटे है। टिकट न मिलने से निराश नेताओं की बगावत का दौर शुरू हो गया है। यह हर चुनाव में होता...

मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव २०१८ : कांग्रेस ने कैसे सुनहरा मौका खोया

Image
Dainik Bhaskar 13 December 2018 How Congress missed a golden opportunity in 2018 MP assembly election NK SINGH कांग्रेस अगर २०१३ के मुकाबले अपनी सीटों में लगभग दोगुना इजाफा कर पाई है तो इसपर उसे इठलाने की जरूरत नहीं. भले उसे भाजपा से ५ सीटें ज्यादा हासिल हुई हों, पर वोटिंग परसेंटेज देखें तो कांग्रेस को भाजपा से कम वोट मिले हैं! सही है, पांच साल पहले उसके और भाजपा के बीच आठ परसेंट वोटों का फासला था और उस बड़े अंतर को पाटने में वह कामयाब रही है. पर बहुमत से दो सीट पीछे रह जाना उसे हमेशा सालता रहेगा. इस खंडित जनादेश के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेदार है. वह अपने पत्ते अच्छी तरह खेलती तो नतीजे अलग हो सकते थे. मध्य प्रदेश में १५ साल से भाजपा बनाम अन्य का माहौल है. मैदान में ज्यादा खिलाड़ी होने का फायदा भाजपा को मिलता है. एक ज़माने में यही फायदा कांग्रेस को मिलता था. गोंडवाना, बसपा और समाजवादी पार्टी से चुनावी समझौता न करके कांग्रेस ने एक ऐतिहासिक भूल की. इन छोटी पार्टियों को भले तीन सीटें मिली हों पर वे ८.१ परसेंट वोट ले गयीं. भाजपा-विरोधी वोट बाँटने से कांग्रेस को ...

क से कांग्रेस, कमंडल, कमलनाथ, पर कार्यकर्ता कहाँ हैं?

Image
Dainik Bhaskar 18 October 2018 Congress under Kamal Nath takes to soft Hinduism in 2018 assembly poll NK SINGH कांग्रेस को लगा कि उसके इलेक्शन फार्मूला में सॉफ्ट हिंदुवाद की मात्रा ज्यादा हो गयी है. सो, मध्य प्रदेश में राहुल गाँधी के चौथे चुनावी दौरे में उसे अपनी सेक्युलर विरासत याद आई. ग्वालियर-चम्बल के दौरे में पीताम्बरा पीठ में पीली धोती पहनकर पूजा करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने बाकायदा वजू कर मस्जिद में खुदा को याद किया और गुरूद्वारे जाकर मत्था भी टेक आये. विन्ध्य और ग्वालियर-चम्बल में राहुल गाँधी की रैलियों में अच्छी खासी भीड़ आई. इसके बावजूद कांग्रेस वह कमंडल छोड़ने को तैयार नहीं, जिसे लेकर वह चुनाव मैदान में उतरी थी. “क्या बीजेपी ने हिन्दू धर्म की ठेकेदारी ले रखी है,” कमलनाथ बमक कर पूछते हैं.  एक नयी आइडेंटिटी की तलाश में मानसरोवर-रिटर्न, शिव-भक्त राहुल गाँधी कहीं ११ पंडितों की शंख ध्वनि के बीच कन्या पूजन कर रहे हैं, तो कहीं चन्दन, रोली, अक्षत लगाकर रामभक्त बन रहे हैं और कहीं नर्मदा मैया की आरती उतार रहे हैं.  राजीव गाँधी युग में भाजप...

2018 मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव : ब्रांड शिवराज की कसौटी

Image
Bhaskar 21 September 2018 2018 MP Assembly election a test for Brand Shivraj NK SINGH २००३ के विधान सभा चुनाव प्रचार की आखिरी शाम. कार ओरछा के रास्ते गड्ढों में हिचकोले ले रही थी. रात के अँधेरे को चीरती हेडलाइट की रोशनी सड़क के किनारे पड़े गिट्टी के ढेरों पर पड़ी. दिग्विजय सिंह उस तरफ इशारा करते हुए बोले, “चुनाव के बाद सड़क का काम शुरू हो जायेगा.” सड़क की मरम्मत तो हुई. पर तबतक दिग्विजय सिंह मुख्य मंत्री नहीं थे. उनकी जगह   उमा  भारती आ गयी थीं. लालू यादव से प्रभावित दिग्विजय सिंह का खयाल था कि डेवलपमेंट से वोट नहीं मिलते. पर उनकी सोशल इंजीनियरिंग धरी की धरी रह गयी. दलित एजेंडा का पांसा उल्टा पड़ गया. गांवों में सवर्ण और ओबीसी लामबंद हो गए. पर उस चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के पहले दिग्विजय सिंह ने एक और काम किया था ---- मध्य प्रदेश को दो हिस्सों में बाँटने का. आनन-फानन में असेंबली से प्रस्ताव पास करा कर सन २००० में छत्तीसगढ़ बना.  नए राज्य ने न केवल मध्य प्रदेश का राजनीतिक भूगोल बदल दिया बल्कि उसके राजनीतिक इतिहास को भी प्रभावित किया....

भोपाल, हिंदुत्व की नयी प्रयोगशाला

Image
Prajatantra 8 May2019 Bhopal, the new lab of Hindutva NK SINGH भोपाल चुनाव दो परस्पर विरोधी विचारधाराओं की लड़ाई बन गया है. एक तरफ भाजपा का हिन्दुत्व एजेंडा है. दूसरी तरफ गाँधीजी का सर्वधर्म समभाव है. एक तरफ राजनीति का संघ ब्रांड भगवाकरण है. दूसरी तरफ धर्मनिरपेक्षता, भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब है .   राघोगढ़ किले में ब्राह्म मुहूर्त में ही भजन-कीर्तन शुरू हो जाते थे. “दिग्विजय सिंहजी की मां बड़ी धार्मिक प्रवृति की थीं,” कांग्रेस नेता अजय सिंह याद करते हैं, “वे तड़के उठकर पूजा-पाठ चालू कर देती थीं.” उनकी पत्नी दिग्विजय सिंह की रिश्तेदार हैं और उनके बचपन का एक हिस्सा राघोगढ़ में बीता था. उसीसे उन्होंने किले के ये किस्से सुने है.  २०१७ में दिग्गी राजा ने जब नर्मदा की ३,३०० किलोमीटर की पैदल यात्रा का ऐलान किया तो मैं अजय सिंह के पास यह समझने के लिए गया था कि इस यात्रा का मक्सद राजनीतिक है या धार्मिक. मेरा दिल मानने को तैयार नहीं था कि कोई नेता इस तरह ६-७ महीने राजनीति से पूरी तरह मुक्त होकर निस्वार्थ भाव से ऐसी कठिन तीर्थयात्रा पर जायेगा. उस दौरान उन्होंने ...

Digvijaya: Phoenix rises from the ashes

Image
NK SINGH I 'm not going to fry pakodas," said Digvijaya Singh when reporters asked him what he intended doing after his six-month Narmada pilgrimage earlier this year.  He is certainly not frying pakodas.  Rising like a phoenix from the ashes, he is on the centre-stage of Madhya Pradesh politics once again. As the Congress returns to power after 15 years, the person who benefited the most from the change in political fortunes was Diggi Raja.  Kamal Nath may have walked away with the chief minister's chair, but it is Singh who is enjoying a sudden surge in power and clout.  In the 28-member Cabinet, some say he has as many as 10 ministers. Others put the number at nine. The newly inducted ministers include his son and nephew.  It is an impressive achievement for someone who had been lying low throughout the election campaign. He was not very visible as many in the Congress party feared that if he straddled centre-stage, the BJP would resume its 'M...

Why Congress lost badly in Vindhya

Image
NK SINGH The figures are worrisome for both the BJP and the Congress.  A detailed analysis of the Madhya Pradesh Assembly election results reveals that, if the Congress had cobbled a pre-poll seat-sharing alliance with the other Opposition parties, it would have been in a position to bag at least 155 seats out of 230.  The anti-BJP alliance would have walked away with a clear two-thirds majority. And the BJP's tally would have shrunk to a measly 75.  It is true that the Congress improved its performance by increasing its vote share by four per cent, winning 114 Vidhan Sabha constituencies. But it is also true that it fell two seats short of absolute majority. The Congress's gain was the BJP's loss. Anti-incumbency against the 15-year-old BJP government led to the ruling party losing four per cent of the vote share. It could win only 109 seats.  The Congress made impressive gains in all geographic sub-regions of the state, including the BJP citadel of ...

The kingmaker becomes the king

Image
NK SINGH When Kamal Nath was appointed the minister of state for environment in 1991, one of his first acts was to quit smoking. "This is my contribution to environment," he told me then, with a smile. He had a hard time keeping up that promise at the age of 44. Travelling with him soon after that, I noticed him popping up nicotine-laced chewing gums to ward off the craving. But he never succumbed.  Nath is known to take up every task entrusted to him with single-minded pursuit.  Just imagine him landing in the wilderness of rural Chhindwara in 1980 a 33-year-old young man from a prosperous business family, an alumnus of the elite Doon School, a product of Delhi's upper class five-star culture, a buddy of Sanjay Gandhi, the most powerful man in the country.  When the Congress decided to field him from Chhindwara in 1980, Nath was a stark outsider. His detractors decried him as a Doon School crony of Sanjay Gandhi who had been thrust upon MP.  but the...