Posts

Showing posts with the label Dilip Padgaonkar

NK's Post

एमपी इलेक्शन: सर्वे की कोख से निकली लिस्ट

Image
  Kamal Nath is going out of way to prove he is not anti-Hindu MP Assembly Election Update: 14 October 2023 NK SINGH कमलनाथ के प्लान के मुताबिक काँग्रेस की लिस्ट इस दफा सर्वे-नाथ ने बनाई है। प्रदेश के नेताओं में आम तौर पर सहमति थी कि लिस्ट इस बार सर्वे के आधार पर बनेगी। पर क्या यह महज संयोग है कि यह लिस्ट राहुल गांधी के गेम-प्लान के मुताबिक भी है? वे अपनी पार्टी के क्षत्रपों के कार्टेल को ध्वस्त करना चाहते हैं, जो 10-15 एमएलए के बूते पर प्रदेश की पॉलिटिक्स चलाते हैं। सर्वे की कोख से निकली लिस्ट कमोबेश जीत की संभावना के आधार पर बनी है। एनपी प्रजापति जैसे अपवादों को छोड़कर कोई सप्राइज़ नहीं। बीजेपी की लिस्ट देखते हुए, काँग्रेस इस बार फूँक-फूक कर कदम रख रही थी। भाजपा उम्मीदवारों की पांचों लिस्ट 2018 के मुकाबले काफी बेहतर थी। नाम दिल्ली ने तय किए, प्रदेश के किसी भी नेता के प्रभाव से परे। चयन का आधार गुटबाजी नहीं, जीत की संभावना रही। इसलिए, दोनों तरफ के उम्मीदवारों का लाइन-अप देखकर लगता है, मुकाबला कांटे है। टिकट न मिलने से निराश नेताओं की बगावत का दौर शुरू हो गया है। यह हर चुनाव में होता...

प्रधानमंत्री के बाद भारत का सबसे महत्वपूर्ण ओहदा

Image
Times of India, the Old Lady of Boribunder 2nd most imp job in India & other fables of journalism NK SINGH किस्सा उस ज़माने का है जब टाइम्स ऑफ़ इंडिया के संपादकों को लिफाफों पर पते लिखने का काम नहीं दिया गया था. इस वाकये के कई किरदार अब इस दुनिया में नहीं हैं. श्री राजेन्द्र माथुर की मृत्यु हो चुकी थी और एसपी सिंह नवभारत टाइम्स के संपादक बन चुके थे. तब मैं भोपाल में ही इंडिया टुडे के लिए काम करता था. एसपी चाहते थे कि मैं उनके अख़बार में काम करने दिल्ली आ जाऊं. उन दिनों मुझे ऑफर लैटर इकठ्ठा करने का बड़ा शौक था. साथ ही दूसरे अख़बारों के खर्चे पर दिल्ली-बम्बई घूमना भी हो जाता था. एसपी सिंह साहब ने मुझे मिलने के लिए समीर जैन के पास भेज दिया. तब उन्होंने ताजा-ताजा बेनेट कोलमेन की कमान संभाली थी. बड़ा जलवा था. उनके कमरे में जब मैं पहुंचा तो ६-७ लोग और थे. ज्यादातर टाइम्स ऑफ़ इंडिया और इकनोमिक टाइम्स के सीनियर लोग थे. महफ़िल जमी थी. हलके फुल्के माहौल में गपबाजी चल रही थी. दिलीप  पदगांवकर का इंटरव्यू    उन दिनों टाइम्स ऑफ़ इंडिया के संपादक दिलीप पद...