NK's Post

एमपी इलेक्शन: सर्वे की कोख से निकली लिस्ट

Image
  Kamal Nath is going out of way to prove he is not anti-Hindu MP Assembly Election Update: 14 October 2023 NK SINGH कमलनाथ के प्लान के मुताबिक काँग्रेस की लिस्ट इस दफा सर्वे-नाथ ने बनाई है। प्रदेश के नेताओं में आम तौर पर सहमति थी कि लिस्ट इस बार सर्वे के आधार पर बनेगी। पर क्या यह महज संयोग है कि यह लिस्ट राहुल गांधी के गेम-प्लान के मुताबिक भी है? वे अपनी पार्टी के क्षत्रपों के कार्टेल को ध्वस्त करना चाहते हैं, जो 10-15 एमएलए के बूते पर प्रदेश की पॉलिटिक्स चलाते हैं। सर्वे की कोख से निकली लिस्ट कमोबेश जीत की संभावना के आधार पर बनी है। एनपी प्रजापति जैसे अपवादों को छोड़कर कोई सप्राइज़ नहीं। बीजेपी की लिस्ट देखते हुए, काँग्रेस इस बार फूँक-फूक कर कदम रख रही थी। भाजपा उम्मीदवारों की पांचों लिस्ट 2018 के मुकाबले काफी बेहतर थी। नाम दिल्ली ने तय किए, प्रदेश के किसी भी नेता के प्रभाव से परे। चयन का आधार गुटबाजी नहीं, जीत की संभावना रही। इसलिए, दोनों तरफ के उम्मीदवारों का लाइन-अप देखकर लगता है, मुकाबला कांटे है। टिकट न मिलने से निराश नेताओं की बगावत का दौर शुरू हो गया है। यह हर चुनाव में होता...

बिहार विधान परिषद खत्म करने का विधेयक

 

CM Daroga Rai (in Gandhi cap)

NK SINGH

शोर-गुल एवं अभद्र वातावरण में विधान सभा का सत्रावसान 
दारोगा राय मंत्रिमंडल का अस्तित्व अडिग 
प्रतिपक्षी दलों में फूट 
विधायकों के वेतन-भत्तों में आशातीत वृद्धि 
क्या कर्मचारियों के साथ भी यही व्यवहार होगा?

13 जून को विनियोग विधेक 68 वोटों से स्वीकृत हो जाने पर सत्र का मुख्य काम पूरा हो गया। इसके बाद का समय गहमा-गहमी में बीता। 

विनियोग विधेक पर संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने मत विभाजन की मांग तो अवश्य की थी, पर सरकार गिरी नहीं। अलबत्ता पार्टी की आपसी कलह जग-जाहिर हो गई। 

उसके 15 विधायक आदेश (व्हिप ) के बावजूद मतदान के समय अनुपस्थित रहे। 

कांग्रेसी विधायक (सिंडीकेट और इन्डिकेट  दोनों) कोशिश कर रहे थे कि  विधान परिषद खत्म करने का जो विधेयक स्वीकृत हुआ था, उसे रद्द कराया जाए। 

सत्ताधारी काँग्रेस दल के ही एक विधायक ने प्रस्ताव पेश किया कि विधान परिषद का अस्तित्व 1974 तक कायम रखा जाए। अध्यक्ष ने निर्णय दिया की इस प्रस्ताव पर अगले सत्र में चर्चा होगी। 

Excerpts from Mashal 11 July 1970

Daroga Rai Govt stable in Bihar, report by NK Singh in Mashal 11 July 1970



Comments