NK's Post

एमपी इलेक्शन: सर्वे की कोख से निकली लिस्ट

Image
  Kamal Nath is going out of way to prove he is not anti-Hindu MP Assembly Election Update: 14 October 2023 NK SINGH कमलनाथ के प्लान के मुताबिक काँग्रेस की लिस्ट इस दफा सर्वे-नाथ ने बनाई है। प्रदेश के नेताओं में आम तौर पर सहमति थी कि लिस्ट इस बार सर्वे के आधार पर बनेगी। पर क्या यह महज संयोग है कि यह लिस्ट राहुल गांधी के गेम-प्लान के मुताबिक भी है? वे अपनी पार्टी के क्षत्रपों के कार्टेल को ध्वस्त करना चाहते हैं, जो 10-15 एमएलए के बूते पर प्रदेश की पॉलिटिक्स चलाते हैं। सर्वे की कोख से निकली लिस्ट कमोबेश जीत की संभावना के आधार पर बनी है। एनपी प्रजापति जैसे अपवादों को छोड़कर कोई सप्राइज़ नहीं। बीजेपी की लिस्ट देखते हुए, काँग्रेस इस बार फूँक-फूक कर कदम रख रही थी। भाजपा उम्मीदवारों की पांचों लिस्ट 2018 के मुकाबले काफी बेहतर थी। नाम दिल्ली ने तय किए, प्रदेश के किसी भी नेता के प्रभाव से परे। चयन का आधार गुटबाजी नहीं, जीत की संभावना रही। इसलिए, दोनों तरफ के उम्मीदवारों का लाइन-अप देखकर लगता है, मुकाबला कांटे है। टिकट न मिलने से निराश नेताओं की बगावत का दौर शुरू हो गया है। यह हर चुनाव में होता...

बिहार के अली बाबा और चालीस चोर

KB Sahay who faced corruption charges

NK SINGH

मध्यावधि चुनाव के परिणाम स्वरुप बिहार के राजनीति में जो अस्थिरता आई, वह अभी बरक़रार है. चुनाव में बिहार की जनता ने किसी दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया.

आपसी फूट के कारण विरोधी दल इस स्थिति में नहीं थे कि सरकार बना सकें. अतः कांग्रेस को सरकार बनने का अवसर मिला और  उसने तथाकथित समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ मिलकर साझा सरकार बनायीं.

विरोधी दलों के अनुसार मुख्यमंत्री सरदार हरिहर सिंह पंचनायकों --- कृष्णवल्लभ सहायमहेश प्रसाद सिंहसत्येन्द्र नारायण सिंहअम्बिका शरण सिंह एवं रामलखन सिंह यादव --- के अपने खास आदमी हैं.

कांग्रेस सरकार को हाल में दो बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

जब सरकार ने पुराने भ्रष्टाचार की जाँच कर रहे अय्यर और मधोलकर कमीशन की 'सहायता' के लिए 'निर्देश समिति' बनायीं तो विरोधी दलों ने ऐसा तूफ़ान उठाया कि मुख्यमंत्री को मजबूर होकर समिति भंग करनी पड़ी.

आरोप था कि यह समिति कमीशन की जांच
का सामना कर रहे नेताओं की चमड़ी बचने के लिए गठित की गयी है.

फिर एक नयी मुश्किल आई -- विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों की हड़ताल. २१ अप्रैल को सरकार ने शिक्षकों की अधिकतर मांगे मान ली.

मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि उनके मंत्रीमंडल में ४० सदस्य रहेंगे. इसपर अख़बारों में कार्टून छपे और सुर्खियाँ बनीं -- "अली बाबा और ४० चोर".

Excerpts from NK Singh's dispatch in Mashal, 3 May 1969 -- Bihar Chief Minister Sardar Harihar Singh's Congress-led shaky coalition Government will have a 40-strong Ministry, reminding people of Ali Baba and 40 thieves.



Mashal 3 May 1969

Comments