NK's Post

एमपी इलेक्शन: सर्वे की कोख से निकली लिस्ट

Image
  Kamal Nath is going out of way to prove he is not anti-Hindu MP Assembly Election Update: 14 October 2023 NK SINGH कमलनाथ के प्लान के मुताबिक काँग्रेस की लिस्ट इस दफा सर्वे-नाथ ने बनाई है। प्रदेश के नेताओं में आम तौर पर सहमति थी कि लिस्ट इस बार सर्वे के आधार पर बनेगी। पर क्या यह महज संयोग है कि यह लिस्ट राहुल गांधी के गेम-प्लान के मुताबिक भी है? वे अपनी पार्टी के क्षत्रपों के कार्टेल को ध्वस्त करना चाहते हैं, जो 10-15 एमएलए के बूते पर प्रदेश की पॉलिटिक्स चलाते हैं। सर्वे की कोख से निकली लिस्ट कमोबेश जीत की संभावना के आधार पर बनी है। एनपी प्रजापति जैसे अपवादों को छोड़कर कोई सप्राइज़ नहीं। बीजेपी की लिस्ट देखते हुए, काँग्रेस इस बार फूँक-फूक कर कदम रख रही थी। भाजपा उम्मीदवारों की पांचों लिस्ट 2018 के मुकाबले काफी बेहतर थी। नाम दिल्ली ने तय किए, प्रदेश के किसी भी नेता के प्रभाव से परे। चयन का आधार गुटबाजी नहीं, जीत की संभावना रही। इसलिए, दोनों तरफ के उम्मीदवारों का लाइन-अप देखकर लगता है, मुकाबला कांटे है। टिकट न मिलने से निराश नेताओं की बगावत का दौर शुरू हो गया है। यह हर चुनाव में होता...

डा. जाकिर हुसैन ने जिन्दगी की पूरी कमाई जामिया मिलिया को दान कर दी

NK SINGH

डा. जाकिर हुसैन (8 फरवरी १८९७ - 3 मई १९६९) भारत के पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जिनकी मृत्यु उनके कार्यकाल में हुई. उन्होंने अपनी जिन्दगी की पूरी कमाई जामिया मिलिया नामक शैक्षणिक संस्था में लगा दी. आज उनके पास अपना एक मकान भी नहीं है. 

उनकी आखिरी ख्वाहिश के मुताबिक उनका शव जामिया मिलिया के आहाते में ही 5 मई १९६९ तो पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया.

Excerpt from my dispatch in Mashal, 17 May 1969, reporting the death of Dr Zakir Husain (3 February 1897 - 3 May 1969), the third President of India.


Mashal 17 April 1969

Comments