NK's Post

एमपी इलेक्शन: सर्वे की कोख से निकली लिस्ट

Image
  Kamal Nath is going out of way to prove he is not anti-Hindu MP Assembly Election Update: 14 October 2023 NK SINGH कमलनाथ के प्लान के मुताबिक काँग्रेस की लिस्ट इस दफा सर्वे-नाथ ने बनाई है। प्रदेश के नेताओं में आम तौर पर सहमति थी कि लिस्ट इस बार सर्वे के आधार पर बनेगी। पर क्या यह महज संयोग है कि यह लिस्ट राहुल गांधी के गेम-प्लान के मुताबिक भी है? वे अपनी पार्टी के क्षत्रपों के कार्टेल को ध्वस्त करना चाहते हैं, जो 10-15 एमएलए के बूते पर प्रदेश की पॉलिटिक्स चलाते हैं। सर्वे की कोख से निकली लिस्ट कमोबेश जीत की संभावना के आधार पर बनी है। एनपी प्रजापति जैसे अपवादों को छोड़कर कोई सप्राइज़ नहीं। बीजेपी की लिस्ट देखते हुए, काँग्रेस इस बार फूँक-फूक कर कदम रख रही थी। भाजपा उम्मीदवारों की पांचों लिस्ट 2018 के मुकाबले काफी बेहतर थी। नाम दिल्ली ने तय किए, प्रदेश के किसी भी नेता के प्रभाव से परे। चयन का आधार गुटबाजी नहीं, जीत की संभावना रही। इसलिए, दोनों तरफ के उम्मीदवारों का लाइन-अप देखकर लगता है, मुकाबला कांटे है। टिकट न मिलने से निराश नेताओं की बगावत का दौर शुरू हो गया है। यह हर चुनाव में होता...

जब साक्षी महाराज ने विश्व हिन्दू परिषद् को निकाल बाहर किया

Sakshi Maharaj evicts VHP


NK SINGH


भगवा परिवार के कुछ मुखर नेता उससे दूर तो नहीं होते जा रहे? साधु का बाना त्याग कर विश्व हिंदू परिषद की राजनीति में कूदने वाले स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कथित तौर पर अपने संगठन से मुंह मोड़ लिया है।

उत्तर प्रदेश से दूसरी बार निर्वाचित भाजपा के इस सांसद ने अपने सरकारी निवास 69, नाॅर्थ एवेन्यू से संचालित होने वाले विहिप के मीडिया केंद्र को हाल ही में रास्ता दिखा दिया।

साक्षी महाराज संपत्ति विभाग को चुपचाप सूचित करके खुद दूसरी जगह रहने चले गए और इस तरह उन्होंने विहिप के केंद्र को रातोरात बेघर कर दिया.

हालाँकि, विश्व हिन्दू परिषद्ने के नेताओं ने नाॅर्थ  एवेन्यू मे दूसरे भाजपा नेता के नाम पर आवंटित फ्लैट के एक कमरे में अपना केंद्र स्थानांतरित कर दिया पर विहिप के वरिष्ठ नेता साक्षी महाराज की इस ‘‘कृतज्ञता‘‘ से नाराज हैं ।

जाहिरा तौर पर साक्षी महाराज और विहिप के रिश्ते उस समय बिगड़ गए जब पिछले साल कृष्ण जन्मभूमि के विफल आंदोलन के दौरान संगठन की स्वयंसेवी महिलाओं ने भाजपा सांसद को चूड़ियां भेंट की थीं।

साक्षी महाराज मथुरा में अपने अपमान के लिए विहिप के महासचिव गिरिराज किशोर को जिम्मदार मानते हैं। दरअसल, साक्षी महाराज इतने नाराज हुए कि उन्होंने अपना निर्वाचन क्षेत्र मथुरा छोड़कर फर्रूखाबाद से चुनाव लड़ा।

India Today (Hindi) 31 August 1996

nksexpress@gmail.com
Tweets @nksexpress




Comments