NK's Post

एमपी इलेक्शन: सर्वे की कोख से निकली लिस्ट

Image
  Kamal Nath is going out of way to prove he is not anti-Hindu MP Assembly Election Update: 14 October 2023 NK SINGH कमलनाथ के प्लान के मुताबिक काँग्रेस की लिस्ट इस दफा सर्वे-नाथ ने बनाई है। प्रदेश के नेताओं में आम तौर पर सहमति थी कि लिस्ट इस बार सर्वे के आधार पर बनेगी। पर क्या यह महज संयोग है कि यह लिस्ट राहुल गांधी के गेम-प्लान के मुताबिक भी है? वे अपनी पार्टी के क्षत्रपों के कार्टेल को ध्वस्त करना चाहते हैं, जो 10-15 एमएलए के बूते पर प्रदेश की पॉलिटिक्स चलाते हैं। सर्वे की कोख से निकली लिस्ट कमोबेश जीत की संभावना के आधार पर बनी है। एनपी प्रजापति जैसे अपवादों को छोड़कर कोई सप्राइज़ नहीं। बीजेपी की लिस्ट देखते हुए, काँग्रेस इस बार फूँक-फूक कर कदम रख रही थी। भाजपा उम्मीदवारों की पांचों लिस्ट 2018 के मुकाबले काफी बेहतर थी। नाम दिल्ली ने तय किए, प्रदेश के किसी भी नेता के प्रभाव से परे। चयन का आधार गुटबाजी नहीं, जीत की संभावना रही। इसलिए, दोनों तरफ के उम्मीदवारों का लाइन-अप देखकर लगता है, मुकाबला कांटे है। टिकट न मिलने से निराश नेताओं की बगावत का दौर शुरू हो गया है। यह हर चुनाव में होता...

सिंधिया समर्थक की रहस्यमय हत्या

Mysterious death of Scindia supporter


NK SINGH


ग्वालियर रियासत के वंशज माधवराव सिंधिया के प्रबल समर्थक रहे मुबीन भारत ने उन्हें सरेआम थप्पड़ मारा। दो वर्ष बाद इंका का यह सनकी कार्यकर्ता सिंधिया रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी नरवर में रहस्यमय ढंग से मारा गया। छोटे अखबार और स्थानीय लोग दोनों घटनाओं को जोड़कर देख रहे हैं।

मुबीन की विधवा का कहना है कि इस हत्या में ‘बड़े-बड़े‘ लोग शामिल हैं। मुबीन सिंधिया के बहुत करीबी थे। राष्ट्रीय एकता के लिए उन्होंने 1984 और 1987 में यात्राएं की जिन्हें सिंधिया का भरपूर सहयोग मिला था।

इन यात्राओं से मिली प्रसिद्धि उनके दिमाग में चढ़ गई और उन्होंने शिवपुरी से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से टिकट मांगा। बाद में यहां का टिकट सिंधिया समर्थक और पूर्व विधायक गणेश गौतम को दिया गया। 1990 में गौतम के ही चुनाव प्रचार के दौरान मुबीन ने सिंधिया को थप्पड़ मारा।

मुबीन को जांच के लिए ग्वालियर के मनोरोग अस्पताल ले जाया गया और कुछ हफ्तों बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जिंदगी पर खतरा महसूस कर मुबीन शिवपुरी से 55 किमी दूर नरवर चले गए और यहां स्कूटर मरम्मत की वर्कशॉप खोल ली। लेकिन यह जगह इतनी दूर नहीं थी कि मौत की बांहें न पहुंच सकें।


India Today (Hindi) 31 July 1992

nksexpress@gmail.com
Tweets @nksexpress


Comments

  1. मुबीन भारती का कृत्य निंदा योग्य था ।पर गुना शिवपुरी के लोग यह मानते हैं कि उसकी हत्या करवाई गई है ।

    ReplyDelete

Post a Comment

Thanks for your comment. It will be published shortly by the Editor.