NK's Post

एमपी इलेक्शन: सर्वे की कोख से निकली लिस्ट

Image
  Kamal Nath is going out of way to prove he is not anti-Hindu MP Assembly Election Update: 14 October 2023 NK SINGH कमलनाथ के प्लान के मुताबिक काँग्रेस की लिस्ट इस दफा सर्वे-नाथ ने बनाई है। प्रदेश के नेताओं में आम तौर पर सहमति थी कि लिस्ट इस बार सर्वे के आधार पर बनेगी। पर क्या यह महज संयोग है कि यह लिस्ट राहुल गांधी के गेम-प्लान के मुताबिक भी है? वे अपनी पार्टी के क्षत्रपों के कार्टेल को ध्वस्त करना चाहते हैं, जो 10-15 एमएलए के बूते पर प्रदेश की पॉलिटिक्स चलाते हैं। सर्वे की कोख से निकली लिस्ट कमोबेश जीत की संभावना के आधार पर बनी है। एनपी प्रजापति जैसे अपवादों को छोड़कर कोई सप्राइज़ नहीं। बीजेपी की लिस्ट देखते हुए, काँग्रेस इस बार फूँक-फूक कर कदम रख रही थी। भाजपा उम्मीदवारों की पांचों लिस्ट 2018 के मुकाबले काफी बेहतर थी। नाम दिल्ली ने तय किए, प्रदेश के किसी भी नेता के प्रभाव से परे। चयन का आधार गुटबाजी नहीं, जीत की संभावना रही। इसलिए, दोनों तरफ के उम्मीदवारों का लाइन-अप देखकर लगता है, मुकाबला कांटे है। टिकट न मिलने से निराश नेताओं की बगावत का दौर शुरू हो गया है। यह हर चुनाव में होता...

नियोगी हत्याकांड का आरोपी उद्योगपति फरार

Niyogi murder accused absconds from police custody


NK SINGH



भिलाई में उग्र मजदूर नेता शंकर गुहा नियोगी की भाड़े के गुंडों के हाथों हत्या हुए सात महीने हो गए मगर यह मामला अभी दबा नहीं।


नियोगी के सफाए के लिए षड्यंत्र का सूत्रधारमाने जाने वाला उद्योगपति चंद्रकांत शाह रायपुर पुलिस की हिरासत से संदेहास्पद स्थितियों में लापता हो गया है। 



दो महीने गायब रहने और कई अदालतों से जमानत की अर्जी खारिज हो जाने के बाद इस उद्योगपति को पिछले दिसंबर में पकड़ा गया था।


जेलरों को लगा कि उसे इलाज की सख्त जरूरत है। सो,शाह को मार्च में रायपुर अस्पताल में दाखिल किया गया। 


वह बहुत कुछ चार्ल्स शोभराज की तरह जेल और अस्पताल दोनों ही जगह ठाट-बाट से जिंदगी काट रहा था।


उसके लिए घर से भोजन आता था और रंगीन टीवी, फ्रिज, कूलर और कुकिंग रेंज सब कुछ उसे उपलब्ध था। यही नहीं उसे हथकड़ी भी नहीं पहनाई गई.


बताया जाता है कि २८ अप्रैल को उसके पास तैनात पांच पुलिस वाले नशे में धुत मिले।


वे तो गिरफ्तार हैं। लेकिन शाह फरार है।

Published in India Today (Hindi) of 15 June 1992

nksexpress@gmail.com
Tweets @nksexpress





Comments

  1. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete

Post a Comment

Thanks for your comment. It will be published shortly by the Editor.