NK's Post

एमपी इलेक्शन: सर्वे की कोख से निकली लिस्ट

Image
  Kamal Nath is going out of way to prove he is not anti-Hindu MP Assembly Election Update: 14 October 2023 NK SINGH कमलनाथ के प्लान के मुताबिक काँग्रेस की लिस्ट इस दफा सर्वे-नाथ ने बनाई है। प्रदेश के नेताओं में आम तौर पर सहमति थी कि लिस्ट इस बार सर्वे के आधार पर बनेगी। पर क्या यह महज संयोग है कि यह लिस्ट राहुल गांधी के गेम-प्लान के मुताबिक भी है? वे अपनी पार्टी के क्षत्रपों के कार्टेल को ध्वस्त करना चाहते हैं, जो 10-15 एमएलए के बूते पर प्रदेश की पॉलिटिक्स चलाते हैं। सर्वे की कोख से निकली लिस्ट कमोबेश जीत की संभावना के आधार पर बनी है। एनपी प्रजापति जैसे अपवादों को छोड़कर कोई सप्राइज़ नहीं। बीजेपी की लिस्ट देखते हुए, काँग्रेस इस बार फूँक-फूक कर कदम रख रही थी। भाजपा उम्मीदवारों की पांचों लिस्ट 2018 के मुकाबले काफी बेहतर थी। नाम दिल्ली ने तय किए, प्रदेश के किसी भी नेता के प्रभाव से परे। चयन का आधार गुटबाजी नहीं, जीत की संभावना रही। इसलिए, दोनों तरफ के उम्मीदवारों का लाइन-अप देखकर लगता है, मुकाबला कांटे है। टिकट न मिलने से निराश नेताओं की बगावत का दौर शुरू हो गया है। यह हर चुनाव में होता...

चाईबासा के दंगे: क्यों और कैसे

Chaibasa, Pic courtesy NIC

NK SINGH

चाईबासा के ‘बुद्धिमान’ अफसरों का कहना है कि उनके शहर में फसादकी आग अचानक भड़की। 15 अप्रैल के पहले शहर में अमन-चैन था, सुख की बाँसुरी बज रही थी। एकाएक बमों के साथ मुसलमानों ने रामनवमी के जुलूस पर हमला किया और सांप्रदायिक दंगा फ़ाइल गया, जिसमें कुछ मरे, कुछ घायल हुए।

तथ्य साबित करते हैं कि पुलिस विभाग का यह कहना सरासर झूट है कि शहर शांत था और वातावरण में किसी तरह का कोई तनाव व्याप्त नहीं था।

चाईबासा और चक्रधरपुर के दंगाग्रस्त शहरों के अपने हाल के दौरे के बाद इस संवाददाता ने पाया कि शहर में मुहर्रम से ही तनाव व्याप्त था।

इस संबंध में बिहार के कतिपय मंत्री और अधिकारी गलत प्रचार कर रहे हैं जबकि सख्त कार्यवाही की जरूरत है। बड़े ही गैर-जिम्मेदार ढंग से अकर्मण्य पुलिस विभाग की सारी जिम्मेदारियाँ उन्होंने नक्सलवादियों एवम पाक एजेन्टों के मत्थे मढ़ने की कोशिश की।

Excerpts from article published in Muktadhara 23 May 1970

 
Chaibasa ke dange, kyon aur kaise -1. Article by NK Singh. Published in Muktadhara 23 May 1970
Muktadhara 23 May 1970 P1

Chaibasa ke dange, kyon aur kaise -2. Article by NK Singh. Published in Muktadhara 23 May 1970
Muktadhara 23 May 1970 P2

Chaibasa ke dange, kyon aur kaise -3. Article by NK Singh. Published in Muktadhara 23 May 1970
Muktadhara 23 May 1970 P3


Comments