NK's Post

एमपी इलेक्शन: सर्वे की कोख से निकली लिस्ट

Image
  Kamal Nath is going out of way to prove he is not anti-Hindu MP Assembly Election Update: 14 October 2023 NK SINGH कमलनाथ के प्लान के मुताबिक काँग्रेस की लिस्ट इस दफा सर्वे-नाथ ने बनाई है। प्रदेश के नेताओं में आम तौर पर सहमति थी कि लिस्ट इस बार सर्वे के आधार पर बनेगी। पर क्या यह महज संयोग है कि यह लिस्ट राहुल गांधी के गेम-प्लान के मुताबिक भी है? वे अपनी पार्टी के क्षत्रपों के कार्टेल को ध्वस्त करना चाहते हैं, जो 10-15 एमएलए के बूते पर प्रदेश की पॉलिटिक्स चलाते हैं। सर्वे की कोख से निकली लिस्ट कमोबेश जीत की संभावना के आधार पर बनी है। एनपी प्रजापति जैसे अपवादों को छोड़कर कोई सप्राइज़ नहीं। बीजेपी की लिस्ट देखते हुए, काँग्रेस इस बार फूँक-फूक कर कदम रख रही थी। भाजपा उम्मीदवारों की पांचों लिस्ट 2018 के मुकाबले काफी बेहतर थी। नाम दिल्ली ने तय किए, प्रदेश के किसी भी नेता के प्रभाव से परे। चयन का आधार गुटबाजी नहीं, जीत की संभावना रही। इसलिए, दोनों तरफ के उम्मीदवारों का लाइन-अप देखकर लगता है, मुकाबला कांटे है। टिकट न मिलने से निराश नेताओं की बगावत का दौर शुरू हो गया है। यह हर चुनाव में होता...

पलामू: एक बार फिर अकाल के चंगुल में

Map of Palamu district, Jharkhand, published by NIC
Palamu. Map credit NIC

NK SINGH

 Palamu in grip of famine

पलामू पर फिर अकाल मंडराने लगा है। देश ने बिहार (अब झारखंड) के इस सबसे छोटे जिले का नाम 1966-67 के अकाल के दौरान जाना था। उस बार अकाल की विभीषिका सबसे घोर यहीं थी।

इस बार भी जिले की पूरी फसल सूखे की चपेट में या गई है। और आसरा इस जिले को बस एक खेती का ही है. उद्योग के नाम पर ले-देकर एक जापला सिमेन्ट कारखाना है।


पलामू के तीन विधायकों ने बयान जारी किया है कि भूख से यहाँ 13 व्यक्ति मर चुके हैं।

जिले के कुल 4,921 वर्गमील में से 2,146 वर्गमील जंगल है। जिले के 4 लाख निवासी राज्य के सबसे पिछड़े और गरीब लोग हैं। सिंचाई के लिए वर्ष के अलावा और कोई सहारा नहीं।

जंगल-वासियों के लिए महुए का बड़ा सहारा रहता है. वे भोजन के काम आते हैं। इस बार महुए के फूल का भी अकाल पड़ा हुआ है।

राज्यपाल ने आदेश निकाल कि 500 रुपए से काम कर्ज कि वसूली रोक दी जाए। कर्ज कि वसूली तो रुक दी गई, पर लगान की वसूली मुस्तैदी से की जा रही है.

सबसे सम्पन्न पर सबसे गरीब

पलामू का भूगर्भ राज्य में सबसे अधिक सम्पन्न है। मगर वह सारा खनिज धन भूगर्भ में ही पड़ा सो रहा है।

खेती बाबा आदम के जमाने वाले ढंग से होती है। उपज हद से हद एक क्विंटल फी एकड़ हो पाती है।

राज्य और जिले के हकीम कानों में तेल डाले सो रहे हैं। सरकार इस समय नौकरशाहों की है। दो सालों के अंदर छह-छह सरकारों का बनना-बिगड़ना देख चुके नौकरशाह यह अटकल लगाने में दिन-रात व्यस्त रहते हैं कि अगली सरकार “किन लोगों” की  होगी।

Excerpts from Patriot (Hindi), 7 September 1969

Palamu: ek baar phir akaal ke chngul mein, by NK Singh, published in Patriot (Hindi) weekly, 7 September 1969
Patriot (Hindi) weekly, 7 September 1996

Comments